पुलिस पर गौमाता को जलाने के आरोप, ग्रामीणों के काटा बवाल, पुलिकर्मियों पर मामला दर्ज करने पर अड़े

Edited By meena, Updated: 06 Jan, 2026 04:40 PM

villagers in neemuch insist on taking action against policemen for burning a cow

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के गांव हाडी पिपलिया में बीती रात को पुलिस ने तीन चार गाड़ियां और गाय को जलाने का मामला सामने आया है। आज मंगलवार को इस मामले ने तूल पकड़ लिया...

नीमच (मूलचंद खींची) : मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के गांव हाडी पिपलिया में बीती रात को पुलिस ने तीन चार गाड़ियां और गाय को जलाने का मामला सामने आया है। आज मंगलवार को इस मामले ने तूल पकड़ लिया। बांछडा समुदाय के महिलाएं और पुरूषों ने नीमच—झालावाड मार्ग पर चक्काजाम शुरू कर दिया।

PunjabKesari

मंगलवार दोपहर तीन बजे तक तीन—तीन किलोमीटर दूरी तक वाहनों की लाइन लग गई थी। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। बांछडा समुदाय के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने सोमवार रात को गांव में आकर तीन चार गाड़ियां जला दी और एक गाय भी जल गई। गाय के जले हुए अवशेष भी ग्रामीण साथ लेकर आए है। ग्रामीण कलेक्टर और एसपी को मौके पर बुलाने पर मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!