CM की माफी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘तो क्या हो गया यार’, औकात वाले बयान पर अड़े

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Feb, 2026 12:44 PM

kailash vijayvargiya unfazed by cm apology

विधानसभा में ‘औकात में रहो’ वाले विवादित बयान के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा माफी मांगने के बावजूद संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के तेवर नहीं बदले।

भोपाल। विधानसभा में ‘औकात में रहो’ वाले विवादित बयान के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा माफी मांगने के बावजूद संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के तेवर नहीं बदले। मीडिया के सवाल पर मंत्री ने कहा – “कप्तान है वो यार… माफी मांगी तो क्या हो गया! इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 बजट सत्र में मचा सियासी तूफान

एमपी बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अदाणी ग्रुप से जुड़े मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से कहा – औकात में रहो! इस पर सदन में भारी हंगामा हो गया और विपक्ष ने मंत्री के इस्तीफे की मांग कर दी। विवाद बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने खेद जताया, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में माफी मांगी।

‘शनि बैठा है क्या?’ – मंत्री का जवाब फिर चर्चा में

पत्रकारों ने मंत्री से पूछा – “ऐसा तो नहीं कि जुबान पर शनि बैठा है?” इस पर मंत्री ने कहा – “ये किसी ज्योतिषी से पूछूंगा यार!” इस बयान का वीडियो भी वायरल हो गया है।

युवा कांग्रेस का घेराव, बंगले की सुरक्षा बढ़ी

‘औकात’ बयान को लेकर आज युवा कांग्रेस मंत्री के बंगले का घेराव करेगी। हालात को देखते हुए मंत्री के निवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेटिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बीजेपी विधायक का पलटवार

घेराव पर बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने कहा –

“हमारा मोहल्ला बड़ा है, उनका मोहल्ला छोटा है। घेराव हुआ तो हम भी घेराव करेंगे। बदतमीजी विपक्ष की ओर से हुई थी, पूरे विपक्ष को माफी मांगनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!