Edited By Desh Raj, Updated: 06 Feb, 2026 10:04 PM

मध्यप्रदेश सरकार की सबसे चर्चित योजना लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के नाम कटवाने की चेतावनी देने वाले मंत्री ने अपने शब्दों से पलटी मार ली है। सरकार के मंत्री करण सिंह वर्मा ने पलटी मारते हुए कहा कि उनके भाव ऐसे नहीं थे
(राजगढ़): मध्यप्रदेश सरकार की सबसे चर्चित योजना लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के नाम कटवाने की चेतावनी देने वाले मंत्री ने अपने शब्दों से पलटी मार ली है। सरकार के मंत्री करण सिंह वर्मा ने पलटी मारते हुए कहा कि उनके भाव ऐसे नहीं थे, योजना से किसी का नाम नहीं कटेगा और फिर भी कोई त्रुटि हुई है तो मुझे क्षमा करें
गौर करने वाली है कि बयान देने के एक दिन बाद ही मंत्री करण सिंह वर्मा के सुर बदल गए। चारों ओर विरोध होने के बाद मंत्री को अपने स्वर बदलने पड़े और माफी तक मांगते हुए बयान से पल्ला छुड़ाना चाहा। पलटी मारते हुए कहा है कि उनके भाव ऐसे नहीं थे, किसी का नाम नहीं कटेगा और फिर भी कोई त्रुटि हुई है तो मुझे क्षमा करें। मंत्री करण सिंह वर्मा ने राजगढ़ में इस बयान पर माफी मांगी है।
मंत्री के बदले सुर, बोले- कोई ताकत लाड़ली बहना योजना से नाम नहीं काट सकती
लाडली बहना योजना पर मंत्री राजगढ़ में बोले कि दुनिया की कोई ताकत न तो बहनों के नाम नाम काट सकती है न ही उनकी राशि रोक सकती है। उन्होंने लाड़ली बहनों से माफी मांगते हुए कहा है कि मेरे भाव ऐसे नहीं थे। दुनिया की कोई ताकत न उनके नाम काट सकती है। करण सिंह वर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि पूरा वीडियो देखेंगे तो आप समझेंगे, मैंने उन्हें भोजन पर आमंत्रित करने को कहा था, नाम काटने की कोई बात नहीं है।
सीहोर में करण सिंह वर्मा ने दिया था बयान
आपको बता दें कि सीहोर जिले के धामंदा में नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण करने पहुंचे मंत्री करण सिंह वर्मा कार्यक्रम में महिलाओं की कम संख्या देखकर भड़क गए थे। उन्होंने कहा था कि यहां 894 लाड़ली बहनाओं को योजना में हर माह 1500 रुपए दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी सरकारी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति कम नजर आ रही है। आगे मंत्री बोले थे कि सीईओ से बात करके एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाऊंगा। यदि उस दिन भी वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुईं तो रिपोर्ट भिजवाकर योजना से नाम कटवा दूंगा। लिहाजा ये बयान काफी वायरल हो गया था...चौतरफा विरोध के बाद करण सिंह वर्मा को अपने सुर बदलने पड़े और अब उन्होंने माफी मांग ली है।