मंत्री विजय शाह ने केंद्रीय बजट की जमकर की तारीफ, बोले- बहनों का मामला हो या किसानों का सभी का विकास होगा
Edited By meena, Updated: 04 Feb, 2026 08:04 PM

केंद्र सरकार के नौवें बजट के बाद से ही जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। सत्ता से जुड़े सभी मंत्री इसे 2047 के विकसित भारत से जोड़कर मील का पत्थर...
खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : केंद्र सरकार के नौवें बजट के बाद से ही जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। सत्ता से जुड़े सभी मंत्री इसे 2047 के विकसित भारत से जोड़कर मील का पत्थर साबित होने वाला बजट बता रहे हैं। तो वहीं मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह भी बुधवार को प्रदेश के खंडवा में बजट को लेकर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इस बजट को सभी वर्गों के हित में सार्थक बजट बताया।
जनजातिय कार्य मंत्री डॉ विजय शाह ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट मध्य प्रदेश सरकार के हित में है। केवल मध्य प्रदेश सरकार ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की आम जनता के हित का यह बजट है।

उन्होंने कहा कि परिवहन, महिला, किसान, गरीब, रेलवे और रेलवे के साथ ही रोड़, ऑपरेशन, मेडिकल साथ ही जीवन रक्षक दवाइयां सस्ती हों, आईटी और एआई का काम सस्ता हो, हमारी बहनों को अच्छी पढ़ाई मिले, तो अगर पूरा यह रोड़ मैप देखें, तो चाहे बहनों का मामला हो या किसानों का मामला हो, या परिवहन का मामला हो, या सेमीकंडक्टर का मामला हो, यह सारे मामलों को लेकर के यह एक विकासोन्मुखी बजट भारत सरकार ने पेश किया है।
Related Story

अब BJP दिल्ली हाइकमान तय करेगा मंत्री विजय शाह का भविष्य, सारे कोशिशें रही बेकार, मंत्री पद पर संकट

स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय मंत्री शाह, ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

शंकराचार्य से दुर्व्यवहार पर भड़के विवेक तन्खा, केंद्रीय बजट क बताया औसत, बोले- महाकौशल को कुछ नहीं...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने सिहोर में किया बड़ा ऐलान, किसानों को आदर्श खेती के लिए मिलेगा इतना...

राजस्व मंत्री की मंच से लाडली बहनों को खुलेआम धमकी, बोले- जो कार्यक्रम में नहीं आई योजना से नाम...

लाड़ली बहनों को मंत्री की मंच से धमकी: बोले, सरकारी कार्यक्रम में नहीं आईं तो योजना से बाहर,...

बजट सत्र से पहले मोहन सरकार ने लिया 5200 करोड़ रुपये का कर्ज, नेता बोले- जनता से टैक्स के जरिया वसूल...

गृहमंत्री शाह बोले: बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है, Bastar Pandum में कहा- जल्द होगा...

छत्तीसगढ़ में रेल विकास की रफ्तार तेज: ₹7,470 करोड़ का बजट, ₹51,080 करोड़ की परियोजनाएँ प्रगति पर

केन्द्रीय बजट से बिजली, आवास और शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मनोहर लाल का बड़ा बयान