अड़ियल नेता, इस्तीफा दो...MP में गूंजे नारे! पहले ‘घंटा’ बयान अब सिंघार की औकात पूछकर चारों ओर से घिरे विजयवर्गीय

Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2026 03:23 PM

kailash vijayvargiya protests in seoni

मध्य प्रदेश विधानसभा में की गई कथित टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के संदर्भ में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है...

सिवनी (काबिज खान) : मध्य प्रदेश विधानसभा में की गई कथित टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के संदर्भ में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जिसके विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन शुरु हो गए हैं। भोपाल में जहां कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री विजयवर्गीय के सरकारी आवास का घेराव करने निकले पड़े हैं, वहीं सिवनी में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

PunjabKesari

सिवनी में जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि विधानसभा जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर की गई टिप्पणी संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। “विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है। वहां की भाषा मर्यादित और गरिमापूर्ण होनी चाहिए। लोकतंत्र में असहमति का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

PunjabKesari

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आदिवासी समाज से आते हैं, ऐसे में इस टिप्पणी को समाज की अस्मिता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने संबंधित बयान पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की है। प्रदेशभर में इस मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध दर्ज करा रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!