भाजपा नेता के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, चाकू दिखाकर धमकाने के लगाए आरोप, खनिज विभाग का किया घेराव
Edited By meena, Updated: 30 Nov, 2024 07:59 PM

रतलाम के 8 लेन समीप ग्राम रामपुरिया में ग्रामीणों और भाजपा नेता व खदान मालिक के बीच उपजा विवाद अब शांत होने का नाम नहीं ले रहा है...
रतलाम (समीर खान) : रतलाम के 8 लेन समीप ग्राम रामपुरिया में ग्रामीणों और भाजपा नेता व खदान मालिक के बीच उपजा विवाद अब शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर रामपुरिया के ग्रामीणों के द्वारा पहले तो थाने पर शिकायत की गई और अब ग्रामीण रामपुरिया में स्थित भाजपा नेता जुबिन जैन की खदान निरस्त करने की मांग को लेकर खनिज विभाग का घेराव करने पहुंचे और जिला खनिज अधिकारी आंकाक्षा पटेल को ज्ञापन सौंपा है।
आपको बता दे रामपुरिया के ग्रामीण दिनेश माल सहित दर्जनों ग्रामीण डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से खनिज विभाग पैदल पहुंचे और उन्होंने बताया कि ग्राम रामपुरिया में अवैध तरीके से उत्खनन किया जा रहा है और ब्लास्टिंग की जा रही है जिसकी वजह से उनके घरों में कंपन हो रही है। इसके साथ यहां पर डंपर चालकों के द्वारा तेज गति से वाहन चलाए जा रहा है जिससे गिट्टी कंकर उड़कर ग्रामीणों को लगते हैं। जब इसका विरोध किया तो उनको भाजपा नेता जुबिन जैन और उसके साथियों द्वारा चाकू दिखाकर धमकाया गया।

इस मामले में उन्होंने दीनदयाल नगर थाने में भी शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने खदान संचालक भाजपा नेता जुबिन जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किया और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। जिसका ग्रामीण कई दिनों से विरोध कर रहे हैं। आज आक्रोशित ग्रामीणों ने खनिज विभाग घेराव करते हुए खदान निरस्त करने की मांग जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल से की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। वही अधिकारी आकांक्षा पटेल का कहना है कि ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है गिट्टी खदान की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।
Related Story

6 साल के लिए निष्कासित नेता की वापसी! मिला विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग का प्रभार

भाजयुमो नेता समेत सात से अधिक पर FIR दर्ज, लगा गंभीर आरोप; जानिए क्या है पूरा मामला

होटल में चाय पी रहे BJP नेता पर चाकू से हमला, गले पर वार के बाद मची सनसनी; हालत गंभीर

15 लोगों ने घेरकर पीटा, मोबाइल छीन लिया’, रोते हुए एक्टिविस्ट ने भाजपा विधायक गोलू शुक्ला पर लगाए...

भाजपा में अहम नियुक्ति, इस नेता को मिली सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

सरकार चली गई, लेकिन कांग्रेसियों की दो नंबर की कमाई करने की आदत नहीं गई- भाजपा नेता

भाजपा को बड़ा झटका! एक साथ 8 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, पार्टी में मची खलबली

राज्य में BJP संगठन और मजबूत! 150 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामा, प्रदेश CM ने दिलाई...

भाजपा सांसद ने कांग्रेस विधायक को बताया यौन बीमारी से पीड़ित, खोले अतीत के राज!

सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव : अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने खोले पत्ते, भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने...