आरोपी के फांसी लगाने पर ग्रामीणों का हंगामा, थाने का घेराव कर किया पथराव

Edited By Vikas kumar, Updated: 04 Feb, 2019 02:15 PM

villagers ruckle on execution of accused

प्रदेश के मुरैना में रविवार की रात थाने में एक आरोपी ने फांसी लगा ली। जिसकी खबर फैलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने आज सुबह थाने का घेराव किया और जमकर पथराव किया। इस बीच पुलिस ने...

मुरैना: प्रदेश के मुरैना में रविवार की रात थाने में एक आरोपी ने फांसी लगा ली। जिसकी खबर फैलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने आज सुबह थाने का घेराव किया और जमकर पथराव किया। इस बीच पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग कर दी। ग्रामीणों के द्वारा किए गए पथराव में तहसीलदार को चोटें आई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।   

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार रघुराज तोमर को पुलिस ने रविवार रात आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद देर रात रघुराज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद जब इस घटना की भनक गांव वालों को लगी तो उन्होंने सोमवार सुबह थाने का घेराव कर जमकर पत्थर बाजी की। वहीं परिजनों ने अंबाह मुरैना रोड पर चक्काजाम कर दिया है। हालांकि बाद में पुलिस प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को समझाइश देने की कोशिश की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है परिजनों ने रघुराज की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेकर एसपी रियाज इकबाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिमनी थाना के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!