दिग्विजय सिंह भगवान राम से ना करें खुद की तुलना: विश्वास सारंग

Edited By Devendra Singh, Updated: 30 Apr, 2022 12:55 PM

vishwas sarang said that digvijay singh not compared to lord ram

दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय खुद की तुलना राम से ना करें। यह केवल अपनी फ्रस्ट्रेशन निकलने वाली बात है।

भोपाल (विवान तिवारी): चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस की संयुक्त जयंती पर बयान देते हुए बताया कि, कांग्रेस चुनाव के समय हर वर्ग की चिंता करती है। कांग्रेस जब सरकार थी तब किस वर्ग के बारे में चिंता की? कांग्रेस सिर्फ ढकोसला करती है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री मंत्री विश्वास सारंग ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिवालिया पन का बयान है।कांग्रेस राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करती है। कांग्रेस नेता रामलीला पर भी प्रश्न उठा सकते हैं। एक एजेंडे के तहत गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है, यह उनकी हिंदू विरोधी मानसिकता है।  

रामायण से नहीं होती नींद डिस्टर्ब, सुधर जाती है जिंदगी: चिकित्सा शिक्षा मंत्री

मंत्री विश्वास सारंग ने लाउडस्पीकर को लेकर कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा रामायण से नींद डिस्टर्ब नहीं होती है जिंदगी सुधर जाती है। वहीं दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय खुद की तुलना राम से ना करें। यह केवल अपनी फ्रस्ट्रेशन निकलने वाली बात है। तुलसीदास ने कहा है कुछ अच्छा काम करना है तो विघ्न संतोषियों का नाम ले। 

PunjabKesari

सगंठन मजबूत के लिए त्रिदेव कार्यक्रम

वहीं बीजेपी के त्रिदेव कार्यक्रम पर मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए त्रिदेव का कार्यक्रम करने जा रही है। इस कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलओ को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

फ्लाई ओवर से घटेगा ट्रफिक

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने प्रभात चौराहे का निरीक्षण किया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भोपाल में ट्रैफिक सरलता और जनता की सुविधा के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए फ्लाई ओवर आरओबी बना रहे हैं, ग्रेड सेपरेटर भी बनवा रहे हैं।

35 करोड़ की लागत से बनेगा ग्रेड सेपरेटर 

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि नरेला में पहले फेस में 5 आरओबी बनाये गये थे। प्रभात चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर का प्रोजेक्ट ला रहे हैं। यह ग्रेड सेपरेटर 35 करोड़ की लागत से बनेगा। पुराने भोपाल वासियों को ट्रैफिक से निजात मिलेगी। इसके साथ ही रायसेन रोड, अशोका गार्डन, सुभाषनगर, बोगदपुल, बीएचईएल में ट्रैफिक से निजात मिलेगी। आधे समय में स्टेशन तक की दूरी तय हो सकेगी। विश्वास सारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि डेढ़ साल में यह बनकर तैयार होगा। 4 लेन का ग्रेड सेपरेटर रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!