प्यार में रोड़ा बना मूक बधिर पति, तो आशिक के साथ मिलकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Edited By meena, Updated: 19 Jan, 2022 08:25 PM

wife killed deaf and mute husband along with lover

शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मूक बधिर (गूंगे-बहरे) पति की गला घोंटकर  हत्या करने का मामला सामने आया है। शहडोल पुलिस ने घटना के चंद घण्टों के बाद वारदात का खुलासा करते हुए पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।...

शहडोल(अजय नामदेव): शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मूक बधिर (गूंगे-बहरे) पति की गला घोंटकर  हत्या करने का मामला सामने आया है। शहडोल पुलिस ने घटना के चंद घण्टों के बाद वारदात का खुलासा करते हुए पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी का आशिक अभी भी फरार है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

PunjabKesari

दरअसल, सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोडरी निवासी मूक बधिर(गूंगे बहरे) महेंद्र पटेल की लाश तालाब के पास मिली थी, जिसकी सूचना वहां खेल रहे बच्चों ने परिजनों की दी। मामले की जानकारी लगते ही सिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां देखा कि महेंद्र मृत अवस्था में पड़ा है। जिसके गले मे चोट के निशान है। जो कि एक दिन से लापता था, मामले की पड़ताल कर रही पुलिस को मृतक की पत्नी राम प्यारी पर संदेह हुआ।
PunjabKesari

सख्ती से पूछताछ में पत्नी ने जुर्म कबूल करते हुए सारे राज खोल दिए। पत्नी राम प्यारी ने बातया कि उसने अपने आशिक संदीप पटेल के साथ मिलकर मूक बधिर पति का उसी के गमछे से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है। तो वही राम प्यारी का आशिक संदीप अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!