MP में जल संरक्षण में करेंगे इजराइल की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: जल संसाधन मंत्री

Edited By Jagdev Singh, Updated: 19 Nov, 2019 04:54 PM

will use israel s technology water conservation mp water resources min

मध्य प्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने शाजापुर में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पिछले 11 महीनों में किए गए कार्यों की जानकारी भी दी। वहीं मंत्री ने प्रेसवार्ता में बताया कि इजराइल देश...

शाजापुर (सुनील गोयल): मध्य प्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने शाजापुर में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पिछले 11 महीनों में किए गए कार्यों की जानकारी भी दी। वहीं मंत्री ने प्रेसवार्ता में बताया कि इजराइल देश में सबसे कम बारिश होती है जो पानी बरसता है उसे विशेष टेक्नोलॉजी की मदद से सहेज कर रखा जाता है। इजराइल की इस टेक्नोलॉजी को मध्यप्रदेश में भी लागू करेंगे ताकि पानी की बर्बादी ना हो और जो पानी गिरे उसका बेहतर तरीके से उपयोग किया जा सके।

PunjabKesari

वहीं मंत्री में जल संसाधन विभाग के बारे में बताया कि प्रदेश में 33 लाख हेक्टेयर में सिंचाई करने का लक्ष्य है मध्यप्रदेश में फिर पंचायती राज लागू करेंगे सिंचाई कार्यों में लोगों की भागीदारी बढ़ाएंगे विधानसभा सत्र में प्रस्ताव लाएंगे बड़े डैमों की गाद किसानों को देंगे ताकि उपजाऊ मिट्टी से किसान फसलों को बेहतर उत्पादन कर सकें पानी की बर्बादी रोकने के लिए विश्व बैंक की मदद से प्रोजेक्ट बनाना है।

PunjabKesari

वहीं मंत्री ने बताया कि बड़ी नहरों का सीमेंटीकरण करेंगे ताकि पानी बर्बाद ना हो वर्ष 2024/25 तक 48000 हजार करोड़ रुपए विभिन्न परियोजना पर खर्च करेंगे 2018/19 में रबी फसलों का रकबा 27. 20 लाख हेक्टर था जो 4 लाख हेक्टर और बढ़ाया है। वहीं इस प्रेसवार्ता में उनके साथ कलेक्टर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, एसपी पंकज श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जादौन सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!