मेरा पति नपुंसक! पीड़िता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज में 10 लाख रुपये मांगने का आरोप

Edited By Devendra Singh, Updated: 25 May, 2022 04:36 PM

woman accused on husband family member for demand dowry in indore

इंदौर की नेहरू नगर निवासी पीड़िता से मांगा 10 लाख रुपये का दहेज के रूप में मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंदौर (सचिन बहरानी): एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला महिला थाने से सामने आया है। जिसमें नेहरू नगर निवासी महिला से दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि उसका पति नपुंसक है। पीड़िता के मुताबिक जब पत्नी ने पति की नपुंसकता के बारे में उसके परिजनों को बताया तो उलटा परिजन उसके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मारपीट और दहेज का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

हनीमून पर पता चला कि पति निकला नपुंसक

दरअसल पूरा मामला इंदौर के नेहरू नगर की रहने वाली पीड़ित का है। जिसकी शादी फरवरी 2022 में मुम्बई के रहने वाले भूपेन्द्र पावसकर के साथ हुई थी। लड़की पक्ष ने शादी में समान भी दिया था। इसके साथ ही शादी के एक दिन पहले पीड़िता के परिवार से 5 लाख रुपये भी ले लिए थे। शादी होने के बाद जब पति पत्नी हनीमून पर गए तो पीड़िता को पता चला कि उसका पति नपुंसक है। पीड़िता ने जब यह बात अपने ससुराल में बताई तो उसके साथ मारपीट करने लगे और 10 लाख रुपये की दहेज की मांग करने लगे। जिसके बाद पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इस मामले में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!