युवक की चाकू मारकर हत्या, दो सगे भाईयों ने मिलकर दिया अंजाम
Edited By Devendra Singh, Updated: 09 May, 2022 02:54 PM

इंदौर में दोस्तों के आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
इंदौर (सचिन बहरानी): देर रात एक युवक की आपसी रंजिश के दौरान दो सगे भाइयों ने मिलकर चाकू से हत्या कर दी। घटना हीरानगर थाना क्षेत्र के न्यू गौरी नगर की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
दरअसल इंदौर शहर में क्राइम रेट घटने की वजह तेजी से बढ़ रहा है। जो पुलिस के लिए चुनौती से भी कम नहीं है। न्यू गौरी नगर में रहने वाला हर्ष नाम के युवक की दो सगे भाइयों ने चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक हर्ष और आरोपी दीपक, गौरव आपस में दोस्त थे। हीरा नगर थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि देर रात हर्ष और अक्षय दोनों मिलकर मामूली विवाद में गौरव के साथ मारपीट कर रहे थे। तभी दीपक ने आकर हर्ष और अक्षय पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें हर्ष के पेट में चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि अक्षय हमले में घायल हो गया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपी दीपक और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

MP में BJP के पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप !

MP में डरावना कांड,मंदिर में शराब पीने से रोकने पर सेवादार की चौकीदार ने 31 ताबड़तोड़ डंडे मारकर की...

किसान की संदिग्ध हालत में मौत! फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; किया हाईवे जाम

MP में महामंडलेश्वर को मिली जान से मारने की धमकी! पत्र में लिखा- अब तेरी बारी, मोदी और मोहन कोई...

MP में नाबालिग लड़की से गैंगरे*प! दो युवकों ने की बारी-बारी दरिंदगी... और फिर किया ये बड़ा कांड,...

सोन नदी में पिकनिक बनी मौत का जाल! 4 युवक-युवतियां डूबे, एक का शव मिला, 3 की तलाश जारी

BJP नेता व पूर्व पार्षद के बेटे पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, सोते वक्त बदमाशों ने चाकुओं से गोदा,...

एमपी में भाजपा नेता की पत्नी ने की आत्म*हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी

दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर दुष्कर्म, युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी; FIR दर्ज

21 साल से फरार हत्या का आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार, नाम बदलकर काट रहा था फरारी