रायपुर में ‘AI सक्षम शिक्षक अभियान’ की शुरुआत, गूगल के साथ 10 हजार शिक्षकों को हाईटेक बनाने की तैयारी

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 10 Apr, 2026 06:38 PM

ai enabled teachers initiative launched in raipur

रायपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नवाचार करते हुए ‘एआई सक्षम शिक्षक अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपनी शिक्षण पद्धति को आधुनिक और प्रभावी बना सकें।

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): रायपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नवाचार करते हुए ‘एआई सक्षम शिक्षक अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपनी शिक्षण पद्धति को आधुनिक और प्रभावी बना सकें।

PunjabKesari, Raipur, AI in Education, Google India, Teachers Training, Artificial Intelligence, Education Innovation, Digital Learning, AI Tools, ChatGPT, NotebookLM, Chhattisgarh News

न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यशाला में 200 से अधिक शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान Google के साथ जिला प्रशासन के बीच एलओआई (Letter of Intent) पर हस्ताक्षर किए गए। आने वाले समय में जिले के करीब 10 हजार शिक्षकों को एआई टूल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षकों का तकनीक से अपडेट होना जरूरी है। एआई के माध्यम से शिक्षण अधिक प्रभावी और रोचक बनेगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर सीखने का अवसर मिलेगा।

संजय जैन ने बताया कि एआई टूल्स की मदद से शिक्षक कम समय में बेहतर कंटेंट तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय एआई से आगे एजीआई (AGI) का होगा, जिसमें तकनीक मानव जैसी बुद्धिमत्ता के करीब पहुंच जाएगी। वहीं राकेश रंजन ने कहा कि एआई के माध्यम से शिक्षक छात्रों की जरूरत के अनुसार ऑडियो, वीडियो और अन्य शैक्षणिक सामग्री तैयार कर सकते हैं। साथ ही वे छात्रों को एआई के संभावित दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक करेंगे। इस अभियान के तहत ChatGPT, NotebookLM और अन्य एआई टूल्स के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षकों को गूगल द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।  प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और समझ भी बेहतर होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!