Edited By Desh Raj, Updated: 07 May, 2026 10:50 PM

मध्य प्रदेश का इंदौर एयरपोर्ट सुर्खियों में आ गया है। एक बार फिर एयरपोर्ट चर्चा के केंद्र में आ गया है। दरअसल मामला एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार को लेकर चर्चा में आ गया है. सुनील पर लगे गंभीर आरोपों से हलचल है।
(इंदौर): मध्य प्रदेश का इंदौर एयरपोर्ट सुर्खियों में आ गया है। एक बार फिर एयरपोर्ट चर्चा के केंद्र में आ गया है। दरअसल मामला एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार को लेकर चर्चा में आ गया है. सुनील पर लगे गंभीर आरोपों से हलचल है।
गौर करने वाली बात है कि मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंच चुकी है। शिकायत में एयरपोर्ट डायरेक्टर पर अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार के साथ ही गाली-गलौज से लेकर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। वहीं शिकायत सामने आते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जांच शुरू कर दी है।
डायरेक्टर की शिकायत पीएमओ तक पहुंची
जानकारी के मुताबिक बैठक में डायरेक्टर ने अधिकारियों पर भड़कते हुए कहा था कि “आप लोग कोई काम नहीं करते, सिर्फ सूट पहनकर यहां लड़कियां ताड़ने आते हो। इस स्टेटमेंट को लेकर कर्मचारियों में भारी गुस्सा और नाराजगी बताई जा रही है।
ये नाराजगी इस कदर है कि शिकायत पीएमओ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और एयरपोर्ट अथॉरिटी के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर पर अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप है। शिकायत में भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए गए हैं, कहा गया है कि एयरपोर्ट से जुड़े ठेकों और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई है। इस अनियमितता से एयरपोर्ट अथॉरिटी को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। आरोप लगाया गया है कि सरकारी गेस्ट हाउस की सुविधा का उपयोग करने के बावजूद डायरेक्टर द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से मकान किराया भत्ता प्राप्त किया गया, जिससे सरकारी राजस्व को क्षति पहुंची है। इसके अतिरिक्त सिविल विभाग के अधिकारियों के साथ साठगांठ कर अनावश्यक निर्माण कार्यों को स्वीकृति देने जैसे आरोप भी है।
इसके अलावा एयरपोर्ट डायरेक्टर पर सीआईएसएफ से वाहन लेने के मामले में भी दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। वहीं डायरेक्टर पर एक सांसद के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप है। इसको लेकर भी मामला चर्चा में हैं
डायरेक्टर ने आरोपों को किया खारिज
अपने उपर आरोपों पर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने सफाई देते हुए सिरे से नकार दिया है। डायरेक्टर ने कहा है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। लिहाजा मामले की जांच में एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम जांच में जुटी है।