दिग्विजय का दावा-200 परिवारों के पास देश की 40 फीसदी संपति, मोदी के पिछले 11 सालों में गरीबों की संख्या बढ़ी

Edited By Desh sharma, Updated: 26 Nov, 2025 03:17 PM

digvijay claims that 200 families own 40 of the country s wealth

इंदौर में संविधान दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गीता भवन चौराहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

इंदौर( सचिन बहरानी): इंदौर में संविधान दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गीता भवन चौराहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा उपस्थित रहे।

केंद्र  सरकार बड़े उद्योगपतियो को लाभ पहुंचा रही-दिग्गी

दिग्विजय सिंह ने डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के उस ट्वीट का समर्थन किया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और मविशेषकर अडानी समूह को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

देश की 40 प्रतिशत संपत्ति केवल 200 परिवारों के पास है-दिग्गी

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो लिखा है, उसमें कोई दो राय नहीं है और केंद्र सरकार लगातार, बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। आज देश के 200 परिवारों के पास देश की करीब 40 प्रतिशत संपत्ति है,दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है की पीएम मोदी कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे है। इसकी वजह से देश में गरीबों की संख्या बढ़ रही है और देश के बड़े लोगों का कर्ज माफ़ हो रहा है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!