अमिताभ के लिए फैंस मांग रहे दुआ, संस्कृति बचाओ मंच ने किया 'बिग-बी' के लिए रुद्राभिषेक

Edited By meena, Updated: 12 Jul, 2020 04:24 PM

fans are asking for amitabh s good health

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से देश के लाखों प्रशंसक मायूस हो गए हैं। सदी के महानायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फेंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। राजधानी भोपाल में भी संस्कृति बचाओ मंच द्वारा...

भोपाल(इजहार हसन खान): मेगास्टार अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से देश के लाखों प्रशंसक मायूस हो गए हैं। सदी के महानायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फेंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। राजधानी भोपाल में भी संस्कृति बचाओ मंच द्वारा अमिताभ बच्चन के स्वस्थ लाभ के लिये आदर्श नौ दुर्गा मन्दिर में रुद्राभिषेक किया गया ।

PunjabKesari

इस दौरान संस्कृति बचाओ मंच के संयोजक चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि हमने सदी के महानायक के लिए मंदिर में उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है कि प्रभु उन्हें जल्द ठीक करें। सावन का महिना प्रारंभ है और यह भगवान शिव का प्रिय माह है। महानायक अमिताभ बच्चन भोपाल के दामाद हैं करें। विघ्न हर्ता भगवान शिव उन्हे जल्द ठीक करेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब अभिनेता अभिषेक बच्चन की पत्नी और ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि ऐश्वर्या राय और आराध्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!