Edited By Vikas Tiwari, Updated: 08 Feb, 2026 08:11 PM

नवा रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित LWE (लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म) सुरक्षा समीक्षा बैठक को नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है। बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों...
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): नवा रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित LWE (लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म) सुरक्षा समीक्षा बैठक को नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है। बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों की समीक्षा की गई, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्यों और रणनीतिक अभियानों पर विशेष जोर दिया गया।

डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-केंद्रित रणनीति, मजबूत आधारभूत संरचना, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई और प्रभावी आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम अब छत्तीसगढ़ सहित सभी नक्सल प्रभावित राज्यों में साफ नजर आने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने का संकल्प दोहराया है। सरकार का दावा है कि सुरक्षा बलों की मजबूत पकड़ और विकास के समन्वित मॉडल के चलते नक्सलवाद अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है।
बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास को लेकर आगे की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सरकार ने स्पष्ट किया कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक देश पूरी तरह इस समस्या से मुक्त नहीं हो जाता।