इंदौर में नशे का बड़ा खुलासा, नारकोटिक्स विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ड्रग माफिया पर कसा शिकंजा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 14 Feb, 2026 06:16 PM

md drug and ganja seizure reported after raid in badgonda police limits

इंदौर के बडगोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत थवलाए गांव में केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी छापामार कार्रवाई की है। नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने एक मकान पर दबिश दी, जहां से एमडी ड्रग और गांजा मिलने की सूचना सामने आई है।

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के बडगोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत थवलाए गांव में केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी छापामार कार्रवाई की है। नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने एक मकान पर दबिश दी, जहां से एमडी ड्रग और गांजा मिलने की सूचना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में मंदसौर, उज्जैन और नीमच के नारकोटिक्स विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। मौके पर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक बरामदगी या आरोपियों के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल टीम द्वारा मौके पर छानबीन जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!