MP के 2 दर्जन गांव हो जाएंगे मालामाल, ONGC को मिला मिथेन गैस का भंडार!

Edited By shahil sharma, Updated: 25 Feb, 2021 01:05 PM

ongc found methane gas in 24 villages at mp

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के 24 गांवों में मिथेन गैस का भंडार मिला है। ONGC ने इसकी पुष्टि की है। यहां लंबे समय से ONGC की टीम जांच कर रही थी। पानी की बोरिंग के दौरान यहां पानी की जगह आग निकल रही है। जानकारी के मुताबिक यहां 1120 करोड़ रुपये खर्च कर...

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के 24 गांवों में मिथेन गैस का भंडार मिला है। ONGC ने इसकी पुष्टि की है। यहां लंबे समय से ONGC की टीम जांच कर रही थी। पानी की बोरिंग के दौरान यहां पानी की जगह आग निकल रही है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक यहां 1120 करोड़ रुपये खर्च कर 28 कुएं खोदे जा चुके हैं। ONGC को दमोह जिले के हटा के 24 गांवों में मीथेन गैस मिली है। सेमरा रामनगर गांव में एक कुएं में डेढ़ किमी गहराई पर ज्वलनशील गैस निकली। ONGC की टीम को क्षेत्र के लोगों ने अपने बोरिंग दिखाए, जिनमें से गैस निकल रही है और आग पकड़ रही है। इसके बाद जांच की गति और तेज की गई।

कमता गांव में 12 किसानों के खेतों में बोरिंग में गैस निकल रही है। ONGC के वैज्ञानिक डॉ. एनपी सिंह का कहना है कि अब पुख्ता रूप से गैस मिली है। इसके उपयोग को लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। काईखेड़ा और पथरिया के बोतराई में भी गैस मिली है।

अधिकारियों के मुताबिक दमोह में 10 से 20 हजार साल पहले जीवाश्म प्रचुर मात्रा में रहा। मरे जीव-जंतुओं के अवशेष में ज्यादा मात्रा में मौजूद तेल का समय पर दोहन नहीं हो पाया और अब वह गैस में तब्दील हो गया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!