Edited By Vikas Tiwari, Updated: 31 Oct, 2025 01:54 PM

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव पर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। अजयगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी सुरेश यादव, जो देवराभापतपुर का रहने वाला है, राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर उस पर दबाव बना...
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव पर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। अजयगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी सुरेश यादव, जो देवराभापतपुर का रहने वाला है, राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर उस पर दबाव बना रहा है। महिला का कहना है कि थाने में शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि सुरेश यादव अक्सर उनके घर आता था और उसके पति को शराब पिलाकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करता था। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके पति से मारपीट करवाई और मानसिक उत्पीड़न कराया। महिला ने कहा कि आरोपी की राजनीतिक पहुंच के चलते पुलिस कार्रवाई से बच रही है, जिससे उसे अपनी जान का खतरा है। उसने पुलिस अधीक्षक से जल्द न्याय की मांग की है।
एसपी ने दिए जांच के निर्देश
शिकायत के बाद एडिशनल एसपी वंदना सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच अजयगढ़ थाना पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर विवेचना की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा नेता ने बताया झूठा आरोप
वहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि महिला और उसके पति के बीच आपसी विवाद चल रहा है, जिसमें उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला उन्हें पहचानती तक नहीं है और किसी के कहने पर झूठे आरोप लगा रही है।