‘दिवाली पर सनातनियों से ही खरीददारी करें’ पर सियासत तेज! कांग्रेस बोली- बाबा आदम के जमाने से सब अपने हैं, भाजपा सनातन पर कर रही राजनीति

Edited By meena, Updated: 13 Oct, 2025 04:45 PM

politics intensifies over shop only from sanatanis this diwali

अपने त्योहार अपनों से व्यवहार को लेकर मध्य प्रदेश में एक नई बहस छिड़ गई है..

भोपाल (इजहार खान) : अपने त्योहार अपनों से व्यवहार को लेकर मध्य प्रदेश में एक नई बहस छिड़ गई है। जहां कांग्रेस इसका विरोध किया है, वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसपर सहमति जताई है। दरअसल हिंदू उत्सव समिति ने साधु संतों के साथ की बैठक में सनातनी से व्यवहार और व्यापार करने का फैसला लिया है। उन्होंने दीपावली की पुताई से लेकर खरीददारी तक का सारा सामान सनातनियों से खरीदने की अपील की है। इसके लिए बाकायदा पोस्टर लगाया गया है कि जो दीपावली पर दीये जलाएगा उसी से हम सामान खरीदेंगे। हिंदुओं को काफिर कहने वालों को सामान ना खरीदें।

PunjabKesari

इस पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता ने कहा कि यह लोग मोहन भागवत के खिलाफ है क्या? वह कहते हैं सब अपने है। बाबा आदम के जमाने से सब अपने हैं। यह भारतीय संस्कृति है। इस संस्कृति पर चोट करोगे तो ज्यादा दिन नहीं चलेगी। उन्होंने आगे कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव के कई उदाहरण है। कोविड के समय हिन्दू-मुस्लिम-सिख- ईसाई आपस में है भाई-भाई आजादी के समय यह नारा दिया था। क्या यह लोग इसके खिलाफ है? देश के सभी त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने के लिए होते हैं।

भाजपा सनातन पर राजनीति करती रहती है, इसमें कुछ नया नहीं- नितेंद्र सिंह

कांग्रेस विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सनानत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सनातन को हम सब मानते हैं। भाजपा के लिए ये नया नहीं है, भाजपा कभी हिंदू मुसलमान तो कभी इस्लाम सनातन करती रहती है। भाजपा सनातन को लेकर राजनीति करती है। सबसे महत्वपूर्ण है कि सरकार को छिंदवाड़ा जैसे मामलों पर गंभीर होना चाहिए।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला

दरअसल, दीपावली से पहले भोपाल में लगे एक पोस्टर ने मध्य प्रदेश में घमासान मचा दिया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से लगाए गए पोस्टर पर लिखा- दीपावली की खरीदी उनसे करें जो आपकी खरीदी से दिवाली त्योहार मना सके। हिंदू संगठनों के मुताबिक, जो दीपावली पर दीये जलाएगा उसी से हम सामान खरीदेंगे। हिंदुओं को काफिर कहने वालों को सामान ना खरीदें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!