क्या शिवराज सिंह होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष...! केंद्रीय मंत्री की क्यों बढ़ाई सुरक्षा? अटकलें तेज

Edited By meena, Updated: 13 Dec, 2025 02:37 PM

will shivraj singh become the national president why has the union minister

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शुक्रवार देर रात जारी निर्देशों के तहत भोपाल और दिल्ली—दोनों शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस फैसले के बाद सियासी गलियारों में एक बार...

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार देर रात जारी निर्देशों के तहत भोपाल और दिल्ली—दोनों शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस फैसले के बाद सियासी गलियारों में एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि क्या शिवराज सिंह चौहान ही भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं?  फिलहाल सीएम मोहन द्वारा डीजीपी को दिए निर्देशों के बाद भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 सरकारी आवास के चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई है। आवास परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, साथ ही आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

सूत्रों की मानों तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने MP DGP को पत्र भेजकर कहा है कि शिवराज सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निशाने पर हैं। ISI शिवराज सिंह चौहान की जानकारी इक्कठी कर रहा था। गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद फैसला लिया गया है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को औपचारिक पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही केंद्र की ओर से शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रमों, सार्वजनिक आयोजनों में भी सुरक्षा प्रोटोकॉल का ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि सुरक्षा बढ़ाए जाने की खबरों पर कोई आधिकारिक राजनीतिक या आशंकित खतरा जैसी वजह नहीं बताई जा रही है। लेकिन इससे उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को बल जरूर दे दिया है। इन सियासी अटकलों की दूसरी वजह यह भी है कि मुख्यमंत्री बनाए जाने से पहले भी ऐसे ही शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा किया गया था। वहीं जब बाबूलाल गौर के नाम की घोषणा हुई तो उनके घर और कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे।

क्या है सुरक्षा बढ़ाए जाने के मायने?

ये सुरक्षा व्यवस्था ऐसे समय में बढ़ाई गई है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं और मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में पार्टी कभी भी नए नेतृत्व को लेकर ऐलान कर सकती है। खास बात यह कि शिवराज सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। भले ही उन्होंने कभी भी सार्वजनिक तौर पर राष्ट्रीय पद के लिए दावेदारी नहीं की है। कहा जाता है कि राजनीति में किसी भी पद की दावेदारी से इनकार करने वाला नाम ही दावेदारी का बड़ा संकेत होता है। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान का नाम बार-बार सामने आना संयोग नहीं माना जा सकता। उनका राजनीतिक अनुभव इस ओर इशारा करता है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष चेहरा हो सकते हैं। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान को पहले से ही Z+ श्रेणी की उच्च स्तरीय सुरक्षा प्राप्त है, जिसे देश की सबसे मजबूत VIP सुरक्षा व्यवस्थाओं में गिना जाता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!