भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार, ये है चौंकाने वाला मामला!

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Dec, 2025 01:08 PM

former state president of bjp backward class cell 3 others arrested

मध्यप्रदेश में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी टीटी नगर थाने में दर्ज केस के तहत हुई है। पुलिस ने बताया कि भगत सिंह कुशवाहा ने टीटी नगर के अंजलि कॉम्प्लेक्स स्थित कुशवाहा भवन पर कब्जा करने के लिए कूटरचित दस्तावेज़ तैयार किए थे। इन दस्तावेजों के आधार पर पिछले 15 वर्षों से भगत सिंह कुशवाहा भवन पर ऑफिस और गर्ल्स हॉस्टल चला रहे थे।

एसीपी अंकिता खातेकर के अनुसार, साल 2022 में भगत सिंह कुशवाहा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। लगभग 2 साल की जांच के बाद साल 2024 में FIR दर्ज की गई।

इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल भानपुर के बेटे सीताराम कुशवाहा और मोहन कुशवाहा को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर यह आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर कुशवाहा समाज को आवंटित भवन को निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भगत सिंह कुशवाहा और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!