MP में जहरीली शराब का कहर! 9 लोगों की मौ.त, 25 से ज्यादा बीमार; गांवों में मचा हड़कंप

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Sep, 2026 11:26 AM

sagar poisonous liquor case 9 dead 25 hospitalized

जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार पड़ने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

सागर। जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार पड़ने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घूघरा, जालमपुर, बराज समेत आसपास के गांवों में कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 से अधिक मरीजों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अचानक बिगड़ी ग्रामीणों की तबीयत

बताया जा रहा है कि शराब का सेवन करने के बाद कई ग्रामीणों की हालत खराब होने लगी। इसके बाद प्रभावित लोगों को उपचार के लिए बंडा स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद सागर भेजा गया है। अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने के चलते स्वास्थ्य अमला लगातार निगरानी में जुटा हुआ है।

PunjabKesari

गांवों में पहुंचा प्रशासनिक अमला

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों को उपचार में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग ने की 9 मौतों की पुष्टि

सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया के अनुसार अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 25 से ज्यादा मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सागर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें रात से ही प्रभावित क्षेत्र में मौजूद हैं और लोगों की जांच एवं उपचार का काम जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में शराब सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, तो समय गंवाए बिना उसे नजदीकी अस्पताल ले जाएं।

PunjabKesariशराब के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस और आबकारी विभाग ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध शराब कहां से आई, इसे किसने उपलब्ध कराया और इसके सेवन से लोगों की तबीयत क्यों बिगड़ी, इन सभी पहलुओं को जांच के दायरे में लिया जा रहा है। प्रशासन की निगरानी में प्रभावित गांवों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!