नरोत्तम को देखते ही दतिया में गूंजा- शेर आया, शेर आया, कार्यकारिणी भंग होने के सवाल पर दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन

Edited By meena, Updated: 21 Aug, 2026 05:21 PM

the cry rang out the moment narottam was spotted the tiger is here the tiger i

शुक्रवार सुबह दतिया के माई कृपा परिसर में अचानक राजनीतिक हलचल तेज हो गई। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पहले श्री पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां माई के दर्शन और...

दतिया (नवल यादव) : शुक्रवार सुबह दतिया के माई कृपा परिसर में अचानक राजनीतिक हलचल तेज हो गई। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पहले श्री पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां माई के दर्शन और आशीर्वाद लेने के बाद वे अपने निवास माई कृपा पहुंचे। जहां पहले से ही उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उनके आने का इंतजार कर रहे थे। नरोत्तम मिश्रा के परिसर में पहुंचते ही माहौल नारेबाजी से गूंज उठा। समर्थकों ने नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद, देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए।

नरोत्तम मिश्रा जैसे ही कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। समर्थकों की भीड़ उनके आसपास जमा हो गई। माई कृपा परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। कोई उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़ रहा था तो कोई हाथ मिलाने और फोटो लेने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच लगातार नारेबाजी चलती रही। नरोत्तम मिश्रा कुछ देर तक कार्यकर्ताओं के बीच खड़े रहे और सभी का अभिवादन स्वीकार करते रहे।

PunjabKesari

माहौल में जोश बढ़ता देख नरोत्तम मिश्रा ने हाथ से इशारा कर समर्थकों को नारेबाजी रोकने के लिए कहा। उनके इशारे के बाद नारे जरूर बदले, लेकिन नारेबाजी बंद नहीं हुई। इसके बाद समर्थकों ने भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ देर पहले तक जहां शेर आया-शेर आया की आवाजें सुनाई दे रही थीं, वहीं इसके बाद पूरा परिसर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में लग रहे नारों से गूंजने लगा।

पहले से तय था कार्यक्रम, धार्मिक यात्रा पर निकले थे नरोत्तम

नरोत्तम मिश्रा का दतिया आने का कार्यक्रम एक दिन पहले ही तय हो गया था। वे शुक्रवार को पहले श्री पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने माई के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे माई कृपा पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

PunjabKesari

मीडिया से बातचीत में नरोत्तम मिश्रा ने साफ कहा कि उनका दतिया दौरा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि वे धार्मिक यात्रा पर आए हैं। डबरा में उनकी बहन के यहां बड़ा धार्मिक आयोजन है और उन्हें उसमें शामिल होने के लिए जाना है। इसी दौरान वे दतिया में माई का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं। हालांकि नरोत्तम मिश्रा खुद किसी राजनीतिक विषय पर विस्तार से बोलने से बचते रहे। कार्यकर्ताओं के संदेश पर बोले- सभी माई के भक्त हैं। उनकी दिल्ली यात्रा के सवाल पर भी उन्होंने चुप्पी साधे रखी।

PunjabKesari

कार्यकारिणी भंग होने के सवाल पर रिएक्शन

उपचुनाव के बाद दतिया भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव हो चुका है। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा की पूरी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। संगठन में इस बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं चल रही हैं। इसी से जुड़ा सवाल जब नरोत्तम मिश्रा से किया गया तो उन्होंने इस पर जवाब देने के बजाय माइक को अपने से दूर कर दिया। नरोत्तम मिश्रा ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। नरोत्तम मिश्रा इस दौरान लगातार कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहे। उन्होंने किसी तरह का भाषण नहीं दिया और न ही चुनाव में भाजपा की हार को लेकर कोई टिप्पणी की। करीब आधे घंटे बाद वे माई कृपा से डबरा के लिए रवाना हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!