Edited By Desh sharma, Updated: 31 Jan, 2026 06:18 PM

मध्य प्रदेश में संविदाकर्मी अब नियमित किए जाएंगे, CM मोहन ने का बड़ा ऐलान कर दिया है।अब 10 साल से ज्यादा अनुभव रखने वाले संविदाकर्मियों को नियमित कर दिया जाएगा। सीएम मोहन के इस ऐलान से संविदाकर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
(भोपाल): मध्य प्रदेश में संविदाकर्मी अब नियमित किए जाएंगे, CM मोहन ने का बड़ा ऐलान कर दिया है।अब 10 साल से ज्यादा अनुभव रखने वाले संविदाकर्मियों को नियमित कर दिया जाएगा। सीएम मोहन के इस ऐलान से संविदाकर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
10 साल से अधिक अनुभव रखने वाले संविदाकर्मियों को नियमित पदों पर होगा संविलियन
मध्यप्रदेश के 2.5 लाख संविदाकर्मियों के लिए ये बड़ी सौगात है। राज्य सरकार ने संविदा नीति-2023 के अंतर्गत तहत नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और भत्तों से जुड़ी बड़ी घोषणा की है। अब 10 साल से अधिक अनुभव रखने वाले संविदाकर्मियों को नियमित पदों पर संविलियन किया जाएगा।
प्रक्रिया खाली पदों में से 50 फीसदी पदों के लिए रहेगी
सीएम मोहन यादव ने बड़ी बात बोलते हुए कहा कि 10 साल से ज्यादा अनुभव रखने वाले संविदाकर्मियों का नियमित पदों पर संविलियन पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया खाली पदों में से 50 फीसदी पदों के लिए रहेगी।
सीसीए नियम (1965-66) लागू होंगे
संविदाकर्मियों पर भी अब सीसीए नियम (1965-66) लागू होंगे और बिना नोटिस हटाया नहीं जा सकेगा। सेवा समाप्ति से पहले जवाब और सुनवाई का मौका मिलेगा। मतलब कि कह सकते हैं कि अब नौकरी ज्यादा सुरक्षित होगी। संविदा नीति-2023 के तहत सभी विभागों के संविदाकर्मियों को एनपीएस, ग्रेच्युटी और अनुकंपा नियुक्ति के लिए केंद्र-राज्य की सभी योजनाओं में एक साथ क्रियान्वयन होगा।
बता दें कि, राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में मप्र संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मंच के राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया था। यहां पर सीएम डॉ मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हजारों संविदाकर्मियों की भूमिका हनुमान जी के समान है। उनके श्रम और साझेदारी की मदद से ही शासन प्रशासन की व्यवस्था बनाई गई है.