Edited By meena, Updated: 07 Jun, 2019 02:43 PM
प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। राज्य शासन ने दो आईएएस अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप यादव की सेवाएं विधि-विधायी कार्य विभाग से वापस लेकर उन्हें आयुक्त...
भोपाल: प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। राज्य शासन ने दो आईएएस अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप यादव की सेवाएं विधि-विधायी कार्य विभाग से वापस लेकर उन्हें आयुक्त पंचायत राज पदस्थ किया है। संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल को कलेक्टर, बुरहानपुर पदस्थ किया गया है।
वहीं संदीप यादव द्वारा नवीन कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती उर्मिला सुरेन्द्र शुक्ला संचालक पंचायत राज और पदेन उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास के प्रभार से मुक्त होंगी।