3 बार विधायक रहे नानालाल पाटीदार का निधन, सीएम शिवराज सिंह ने जताया शोक

Edited By meena, Updated: 20 Oct, 2021 12:42 PM

3 times mla nanalal patidar died

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की सीतामऊ विधानसभा के 3 बार विधायक रह चुके नानालाल पाटीदार का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज मंगलवार रात को अपने गृह ग्राम गुराड़िया प्रताप में अंतिम सांस ली। बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। नानालाल...

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की सीतामऊ विधानसभा के 3 बार विधायक रह चुके नानालाल पाटीदार का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज मंगलवार रात को अपने गृह ग्राम गुराड़िया प्रताप में अंतिम सांस ली। बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। नानालाल पाटीदार पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। वे जनसंघ से जुड़े नेता थे। उनके निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है।
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर की शोक संवेदना व्यक्त
नानालाल पाटीदार के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक संवेदना व्यक्त की है। ट्वीट में लिखा कि पूर्व विधायक नानालाल पाटीदार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने भी ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है। वे भी जोबट उपचुनाव में प्रचार पर हैं। नानालाल पाटीदार का जन्म 10 नवंबर 1933 को गुराड़िया प्रताप के किसान परिवार में हुआ था। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे। सुवासरा में शिक्षा पूरी करने के बाद शिक्षक बनकर कार्य करने लगे। इसी दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर काम प्रारंभ किया। 1956 में तहसील कार्यवाहक बनाए गए। जनसंघ की स्थापना के साथ ही सक्रिय राजनीति में कदम रखा। पाटीदार ग्रापं गुराडिया प्रताप में पंच भी रहे। इसके बाद सुवासरा से सरपंच बने। इसी दौरान जनसंघ के टिकट पर गरोठ विस से चुनाव भी लड़े। लेकिन वे पहली बार 1990 मे सीतामऊ विधानसभा से विधायक चुने गए। इसके बाद सीतामऊ विधानसभा से ही 1993 एवं 2003 में भी विधायक बने। विधायक रहते हुए पाटीदार ने शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए। ग्राम लदूना में जवाहर नवोदय विद्यालय उनके प्रयासों से ही संभव हो पाया। नानालाल का सारा जीवन राजनीति को समर्पित रहा। वे दो बार भाजपा के जिलाध्यक्ष भी बने। भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। किसान संघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे।
आपातकाल के दौरान जंगल में काटने पड़े दिन
दिवंगत नानालाल पाटीदार 1956 में संघ के सीतामऊ तहसील कार्यवाहक बने। आपातकाल के दौरान 18 माह तक जंगलों में बिताए। वे वार्ड पांच, सरपंच और विधायक तक के सफर में क्षेत्र के लाड़ले नेता रहे। दो बार मंदसौर के भाजपा जिला अध्यक्ष भी रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!