MP में नहीं थम रहा रिश्वतखोरी का खेल! एक लाख की रिश्वत लेते रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर को पकड़ा, मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jun, 2026 04:59 PM

the bribery scandal continues unabated in madhya pradesh a railway deputy

सागरः मध्य प्रदेश के सागर जिले में सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां पश्चिम मध्य रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला है कि अधिकारी ने बकाया बिल के भुगतान के एवज...

सागरः मध्य प्रदेश के सागर जिले में सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां पश्चिम मध्य रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला है कि अधिकारी ने बकाया बिल के भुगतान के एवज में घूस मांगी थी। इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप की स्थिती बनी है।

दरअसल, पीड़ित ठेकेदार ने जबलपुर स्थित सीबीआई एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई का काम किया गया था। जिसके पूरा होने के बाद विभाग में लगभग एक करोड़ रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा थी। साथ ही बिल और पीवीसी बकाया भी लंबित थे। इसके चलते ठेकेदार ने विभाग के कई चक्कर लगाए। लेकिन, उसे बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसी बीच पश्चिम मध्य रेलवे में पदस्थ डिप्टी चीफ इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला से उसकी मुलाकात हुई।

आरोप है कि राशि और बकाया बिलों के भुगतान के एवज में डिप्टी चीफ इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। लेकिन, ठेकेदार उसे रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसीलिए पीड़ित ने शिकायत सीधा जबलपुर स्थित सीबीआई एसपी कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत में जांच के बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी नारायण सिंह बुंदेला को सागर में ठेकेदार से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!