Aadhaar Card Update: 1 अक्टूबर से पहले अपडेट करा लें आधार, नहीं तो देनी पड़ेगी बहुत ज्यादा फीस

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 27 Sep, 2025 12:48 PM

aadhaar card update get your aadhaar updated from october 1

आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने डेमोग्राफी और बायोमेट्रिक अपडेट की नई दरें तय कर दी हैं, जो 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगी। अब आधार कार्ड में बदलाव कराना आपकी जेब पर पहले...

भोपाल: आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने डेमोग्राफी और बायोमेट्रिक अपडेट की नई दरें तय कर दी हैं, जो 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगी। अब आधार कार्ड में बदलाव कराना आपकी जेब पर पहले से ज्यादा बोझ डालेगा।


कितनी बढ़ी फीस?
नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल अपडेट: अब 50 की बजाय 75 रुपए
बायोमेट्रिक अपडेट (7–15 साल और 17+ आयु वर्ग): अब 100 की बजाय 125 रुपए
नया आधार कार्ड बनवाना और 5–7 व 15–17 साल की उम्र में मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट: बिल्कुल फ्री रहेगा

कब तक लागू रहेंगी नई दरें? किन पर होगा असर
UIDAI के मुताबिक ये नई दरें 1 अक्टूबर 2025 से लागू होकर 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी। अब तक लोग घर बैठे ऑनलाइन या केंद्र पर जाकर मात्र 50 या 100 रुपए में आधार अपडेट कराते थे। लेकिन 1 अक्टूबर से यह सुविधा महंगी हो जाएगी। यह नियम मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में लागू होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!