दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- CAA का समर्थन कर रहे हैं कांग्रेस के कुछ बड़े नेता

Edited By meena, Updated: 09 Jan, 2020 04:58 PM

big statement of digvijay singh

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सीएए लागू करने से साफ मना कर दिया है और प्रदेशभर में इस कानून का पूरजोर विरोध किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर चौकाने...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सीएए लागू करने से साफ मना कर दिया है और प्रदेशभर में इस कानून का पूरजोर विरोध किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर चौकाने वाला बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का भी कांग्रेस के कुछ नेताओं ने समर्थन किया किया था जिसका मुझे दुख हुआ है। मुझे लगता है कि कांग्रेस का संगठन कमजोर हो चुका है और उसे मजबूत करने की जरूरत है।


PunjabKesari

कांग्रेस नेता कर रहे है सीएए के समर्थन 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता कहते हैं कि सीएए में क्या बुराई है। ऐसे ही पहले धारा 370 का समर्थन किया था और अब सीएए का। दिग्विजय सिंह ने कहा- जो कांग्रेस नेता ऐसी बातें करते हैं वे कांग्रेस की विचारधारा, नेहरू-गांधी के सिद्धांत और देश की संस्कृति को नहीं जानते। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पर्दे के पीछे कुछ कांग्रेसी नेता नागरिकता संशोधन का समर्थन कर रहे हैं।

PunjabKesari

सेवादल में प्रशिक्षण जरुरी
दिग्विजय सिंह ने कहा सेवादल का गठन आरएसएस से पहले हो चुका है। मैं मानता हूं कि सभी विधायक, सांसद, महापौर, पार्षद समेत सभी जनप्रतिनिधियों को सेवादल का प्रशिक्षण करना अनिवार्य कर देना चाहिए। 
उन्होंने दावा किया कि जो कांग्रेस नेता सेवादल का प्रशिक्षण लेगा वो किसी भी स्थिति में कांग्रेस को छोड़कर नहीं जाएगा। कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है।

सड़कों पर नहीं दिखते कार्यकर्ता
दिग्विजय सिंह ने कहा- आज स्थिति ये है कि हमारी यूथ विंग एनएसयूआई तक सड़क पर नहीं दिखती है। कांग्रेस चुनावी राजनीति के चलते विचारधारा से दूर होती जा रही है। 

PunjabKesari

हिंदू महिलाओं के लिए बनना चाहिए कानून
दिग्विजय सिंह ने कहा- ट्रिपल तलाक पर मुस्लिम महिलाओं की चिंता जनक हैं। 20 लाख हिंदुओं ने पत्नी को छोड़ा उस पर भी कानून बनाओ।

आरएसएस को हम हिन्दू संगठन नहीं मानते हैं
दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस हिंदुत्व की बात करता है जबकि हिंदुत्व शब्द का किसी भी धर्म शास्त्र में कहीं कोई उल्लेख ही नहीं है। धर्म के नाम पर हिंदुत्व का कोई लेना देना नहीं है। हम आरएसएस का हिन्दूओं का संगठन नहीं मानते हैं। ये एक फासीवाद विचारधारा है।
सावरकर पर बोले
इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम वीर सावरकर के अंग्रेजों से माफी मांगने का विरोध करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!