Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Apr, 2026 04:53 PM

MP Desk: एमपी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यहां भाजपा फिसड्डी नजर आ रही है। दरअसल, आजीवन सहयोग निधि के लिए जमा की गई राशि की सूची तैयार की गई, जिसमें इंदौर-1 विधानसभा का आंकड़ा सबसे कम पाया गया।...
MP Desk: एमपी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यहां भाजपा फिसड्डी नजर आ रही है। दरअसल, आजीवन सहयोग निधि के लिए जमा की गई राशि की सूची तैयार की गई, जिसमें इंदौर-1 विधानसभा का आंकड़ा सबसे कम पाया गया। दिलचस्प बात यह है कि अब प्रदेश संगठन ने इस मामले में हिसाब मांग लिया है। साथ ही यह निर्देश भी दिए गए हैं कि हर विधानसभा से कितनी राशि जमा हुई है, इसकी पूरी जानकारी दी जाए।
11 फरवरी से शुरू हुआ यह अभियान अब 30 अप्रैल को समाप्त किया जा रहा है। प्रदेश संगठन ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले का पूरा हिसाब दें। इसमें यह भी बताना होगा कि हर विधानसभा क्षेत्र से कितनी राशि जुटाई गई। अभियान के प्रभारी विधायक गोलू शुक्ला और सह प्रभारी हरप्रीत सिंह बक्शी इस काम में जुट गए हैं। समीक्षा के दौरान पता चला कि अब तक कुल 4.60 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं, जो पिछले साल के मुकाबले सिर्फ 11 लाख रुपये कम हैं। जब विधानसभा वार सूची तैयार की गई, तो कुछ चौंकाने वाली जानकारियां भी सामने आईं।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा यानी इंदौर-1 से सबसे कम 48 लाख रुपए की राशि ही जमा हुई है, जबकि शहर की सबसे छोटी विधानसभा इंदौर-3 से 69 लाख रुपए और शहर के 8 वार्डों वाले राऊ से 30 लाख रुपए जमा हो चुके हैं। मजेदार बात ये है कि प्रदेश संगठन ने विधानसभावार आंकड़े भी मांगे हैं ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके कि किस विधायक ने अभियान में कितनी मेहनत और मदद की है।