बालेंदु शुक्ला के कांग्रेस ज्वाइन करने पर BJP नेताओं का कुछ ऐसा रहा रिएक्शन(Video)

Edited By meena, Updated: 05 Jun, 2020 05:11 PM

bjp s reaction to balendu shukla joining congress

विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी के दो बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रेमचंद गुड्डू और बालेंदु शुक्ला के कांग्रेस में जाने के बाद अब प्रतिक्रियाओं का दौर शुरु हो गया है। बालेंदु शुक्ला का बीजेपी छोड़ने को पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा...

इंदौर(गौरव कंछल): विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी के दो बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रेमचंद गुड्डू और बालेंदु शुक्ला के कांग्रेस में जाने के बाद अब प्रतिक्रियाओं का दौर शुरु हो गया है। बालेंदु शुक्ला का बीजेपी छोड़ने को पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है लेकिन सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट ने कहा कि बालेंदु के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता तो वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इसे हल्के में लेते हुए कहा है कि नेताओं का इधर से उधर होना यानी पार्टी बदलना आम बात है।

PunjabKesari

कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला के कांग्रेस में जाने को लेकर कहा है कि यह बालेंदु ओर सिंधिया के बीच का व्यक्तिगत विषय है। मैं कुछ नही कहूंगा। वे सिंधिया से नाराज होकर कांग्रेस से भाजपा में आए थे। सिंधिया भाजपा में आ गए तो शुक्ला कांग्रेस में चले गए। वहीं उन्होंने दावा किया कि बीजेपी उपचुनाव में सभी चोबिस सीटों पर जीत हासिल करेगी।

PunjabKesari

तुलसी सिलावट का रिएक्शन 
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद करीबी तुलसी राम सिलावट बालेंदु शुक्ला के भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं शुक्ला के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने के कारण को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये उनसे पूछिए मुझे नहीं पता। वहीं सांवेर उपचुनाव प्रभारी भाजपा विधायक रमेश मेंदोला को बनाये जाने और बेहद खुश नजर आए और बोले कि इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!