जवान लड़के के निजी फोटो लेकर महिला की ब्लैकमेलिंग,बोली- जो मैं चाहती हूं वो करो, तंग आकर युवक ने खाया जहर

Edited By Desh Raj, Updated: 08 Jun, 2026 09:47 PM

blackmailing a woman using private photos of a young man

जांजगीर चांपा जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने से हंड़कप है। एक महिला ने युवक को इस कदर ब्लैकमेल और परेशान किया कि उसने जहर खा लिया। जानकारी के मुताबिक महिला ने गुपचुप तरीके  से युवक के निजी फोटो ले लिए थे

(जांजगीर चांपा): जांजगीर चांपा जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने से हंड़कप है। एक महिला ने युवक को इस कदर ब्लैकमेल और परेशान किया कि उसने जहर खा लिया। जानकारी के मुताबिक महिला ने गुपचुप तरीके  से युवक के निजी फोटो ले लिए थे और उनको वायरल करने की धमकी दे रही थी। इसके एवज में महिला पैसे की मांग कर रही थी। महिला के इस कारनामें से परेशान आकर युवक ने जहर का सेवन कर लिया। लिहाजा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर  लिया है और मामले की कार्रवाई जारी है।  अकलतरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में आरोपी महिला को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है।

परिवार को फोटो भेजकर शुरु की ब्लैकमेलिंग शुरुआत

जानकारी के मुताबिक महिला ने पीड़ित युवक के निजी फोटो परिवार के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पैसे नही देने पर धमकी शुरु हो गई।  इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने को लेकर डराया जाने लगा। इस तरह से प्रताड़ित होते हुए पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा क्षेत्र के प्रफुल्ल जांगड़े की जान- पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से ही राजनांदगांव की महिला से हुई थी। पहले बात हुई फिर बाद में दोस्ती हो गई। इसी अवधि के दौरान महिला ने युवक की कुछ निजी तस्वीरें अपने पास रख ली थीं और ब्लैकमेल करने लगी। इस ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। लिहाजा युवक  बिलासपुर अस्पताल में भर्ती है और उसका ईलाज चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!