जनसुनवाई में गेहूं के ट्रैक्टर भरकर पहुंचे गुस्साए किसान, बोले-या तो गेहूं खरीदो नहीं तो लाशें जाएंगी,साथ में लाए थे जहर

Edited By Desh Raj, Updated: 26 May, 2026 02:53 PM

angry farmers arrive at public hearing with tractors loaded with wheat

हरदा में किसानों का गुस्सा देखने को मिला है। समर्थन मूल्य पर  स्लॉट बुक नहीं होने से नाराज किसान जनसुनवाई में पहुंचे। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनका गेहूं नहीं खरीदेगी तो वे ट्रॉली यहीं खाली कर वापस चले जाएंगे।

हरदा (राकेश खरका): हरदा में किसानों का गुस्सा देखने को मिला है। समर्थन मूल्य पर  स्लॉट बुक नहीं होने से नाराज किसान जनसुनवाई में पहुंचे। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनका गेहूं नहीं खरीदेगी तो वे ट्रॉली यहीं खाली कर वापस चले जाएंगे। वहीं किसानों के समर्थन में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के छोटे भाई रामा पटेल भी उतर आए हैं। रामा ने आरोप लगाया कि शासन किसानों की उपज नहीं खरीद रहा है किसान परेशान है और और जनसुनवाई केंद्र के सामने धरने पर बैठ गए हैं

किसान बोले- या तो गेहूं खरीदो.. नहीं तो हमारी लाशें जाएंगी

 

PunjabKesari

जनसुनवाई में किसानों का आक्रोश देखने को मिला। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग नहीं होने से नाराज किसान अपनी गेहूँ की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर जनसुनवाई में पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। तथा गेंहू खरीदी नही होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी । हरदा जनसुनवाई में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब किसान अपनी गेहुँ की फसल से भरी ट्रैक्टर ट्राली और हाथ मे जहरीला पदार्थ लेकर पहुँचे । किसानों का कहना है कि वे लगातार स्लॉट बुकिंग का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी फसल की खरीदी नहीं हो सकी है। किसानों ने बताया कि वेयरहाउस में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फसल खरीदी शुरू नहीं की गई तो जहर खाकर आत्महत्या करेंगे- किसान

किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उनकी फसल की खरीदी शुरू नहीं की गई तो वे जहर खाकर आत्महत्या कर लेंगे।  किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वैसे राज्य सरकार के निर्देशानुसार हरदा जिले में 28 मई तक गेहूं की स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया जारी है, लेकिन अभी भी करीब 10 हजार किसानों की स्लॉट बुकिंग नहीं हो पाई है, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उधर मध्य प्रदेश शासन के  पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के छोटे भाई रामाशंकर पटेल स्वयं  जिला पंचायत में किसानों के साथ धरने पर बैठे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!