Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Apr, 2024 10:33 AM
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। नगर निगम महापौर विक्रम अहाके भाजपा में शामिल हो गए हैं। भोपाल पहुंचकर छिंदवाड़ा के महापौर ने सीएम हाउस में भाजपा की सदस्यता ले ली है।
आपको बता दें कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के महापौर को भाजपा पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया है। इससे पहले भी छिंदवाड़ा के कई कांग्रेस नेता भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। कांग्रेस के 7 पार्षदों ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी।