कांग्रेस स्थापना दिवस पर CM कमलनाथ ने दी बधाई, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हुए ट्रोल

Edited By meena, Updated: 28 Dec, 2019 12:37 PM

cm kamal nath congratulates congress on its foundation day

आज पूरे भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्थापना के बाद से ही भारत की आज़ादी के...

भोपाल: आज पूरे भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्थापना के बाद से ही भारत की आज़ादी के संघर्ष से लेकर देश के विकास में योगदान का गौरवशाली इतिहास रहा है। वहीं सीएम कमलनाथ के निर्देश पर समूचे मध्यप्रदेश में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने दी बधाई
कांग्रेस की स्थापना दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद वो सोशल मीडिया में ट्रोल हो गए। लेकिन बाद में दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया। ट्वीट डिलीट करने के बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी।


बता दें कि दिग्विजय सिंह ने अपने पहले ट्वीट में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बता दिया। लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ उन्होंने तुरंत ट्वीट डिलीट कर दूसरा सही ट्वीट पोस्ट कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!