CM मोहन ने ओरछा में की राम राजा सरकार की पूजा अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Edited By meena, Updated: 31 Aug, 2026 02:14 PM

cm mohan offered prayers to ram raja sarkar in orchha

धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में भारतीय जनता पार्टी की चल रही दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ओरछा में रुके हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री...

निवाड़ी (उमेश बिरथरे) : धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में भारतीय जनता पार्टी की चल रही दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ओरछा में रुके हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रामराजा मंदिर परिसर में पहुंचकर ओरछा में निर्माणाधीन भव्य रामराजा लोक का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भगवान रामराजा सरकार मंदिर पहुंचकर भगवान रामराजा सरकार की पूजा अर्चना और दर्शन किये।

PunjabKesari

भगवान रामराजा सरकार से देश के साथ साथ मध्यप्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन उपरांत जुझार सिंह महल का निरीक्षण किया। ओरछा में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक चल रही है। उसी बैठक को लेकर मुख्यमंत्री दो दिन से ओरछा में ही रुके हैं।

सीएम मोहन यादव ने इस संबंध में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया- पवित्र नगरी ओरछा में आज भाजपा के माननीय राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सांसद एवं जनप्रतिनिधिगणों के साथ रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री महाकाल महालोक की तर्ज पर ही श्री रामराजा लोक विकसित हो रहा है। उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को नई गति एवं अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु एवं पर्यटक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने आ रहे हैं। ओरछा के साथ ही चित्रकूट, दतिया, नलखेड़ा और मंदसौर सहित प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों का विकास एवं सुविधाओं के विस्तार के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। प्रभु श्री रामराजा सरकार से प्रार्थना है कि सबका मंगल व कल्याण करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!