ग्वालियर में कल होने वाली कांग्रेस जन आक्रोश सभा को अनुमति नहीं,पूर्व मंत्री बोले- BJP दबाव में प्रशासन

Edited By Desh sharma, Updated: 08 Jan, 2026 10:12 PM

congress jan akrosh sabha scheduled for tomorrow in gwalior not get permission

ग्वालियर में कल यानिकी 9 जनवरी को होने वाली कांग्रेस जन आक्रोश सभा को प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। यह सभा मोहना क्षेत्र में प्रस्तावित थी, जिसमें करीब 25 हज़ार लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही थी।

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर में कल यानिकी 9 जनवरी को होने वाली कांग्रेस जन आक्रोश सभा को प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। यह सभा मोहना क्षेत्र में प्रस्तावित थी, जिसमें करीब 25 हज़ार लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही थी। कांग्रेस ने इसकी पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस का प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप

कांग्रेस की इस जन आक्रोश सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, सांसद अशोक, सहित कांग्रेस के कई विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री शामिल होने वाले थे। सभा को लेकर पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई थीं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद थी।

सभा की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव का आरोप है कि प्रशासन ने पहले मौखिक रूप से अनुमति दे दी थी, लेकिन देर रात करीब 11 बजे अनुमति को निरस्त कर दिया गया। वहीं प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए सभा की अनुमति न देने की बात कही जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि प्रशासन बीजेपी नेताओं के इशारे पर निर्णय ले रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस बिना अनुमति के भी जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी-लाखन सिंह

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने साफ तौर पर कहा है कि पार्टी अब जन आक्रोश सभा के लिए नई तारीख तय करेगी, और यदि दोबारा अनुमति नहीं दी गई तो कांग्रेस बिना अनुमति के भी जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!