MP में बड़े कांग्रेस नेता का काला कारनामा, महिला से किया जबरन रेप, पुलिस ने किया अरेस्ट

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Jun, 2026 12:10 AM

congress leader s heinous act in mp forcibly raped a woman

मध्य प्रदेश के जिला  दमोह से एक संगीन मामला सामने आय़ा है। यहां पर एक कांग्रेस नेता का काले कारनामे से जिले की सियासत में हलचल मच गई। दरअसल जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने युवक कांग्रेस के एक पदाधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर सबको...

(दमोह):  मध्य प्रदेश के जिला  दमोह से एक संगीन मामला सामने आय़ा है। यहां पर एक कांग्रेस नेता का काले कारनामे से जिले की सियासत में हलचल मच गई। दरअसल जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने युवक कांग्रेस के एक पदाधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर सबको सन्न कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला बड़ापुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक कांग्रेस के दमोह विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ जित्तू अहिरवार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस कांड के बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत दूसरी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ ही आरोपी कांग्रेस नेता को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है। इस मामले का सामने आने का बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म है।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

दरअसल आरोपी जितेंद्र से महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. पहले दोनों के बीच सामान्य दोस्ती थी, लेकिन बाद मे मामल बदल गया।  महिला का आरोप है कि करीब दो साल पहले जितेंद्र ने बहाने से उसे एक स्थान पर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।  इसके बाद उसे धमकी भी दी गई। लिहाजा पुलिस मामले के सारे पहलुओ को खंगाल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!