साध्वी प्रज्ञा को जला देने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक ने मांगी माफी

Edited By meena, Updated: 03 Dec, 2019 12:06 PM

congress mla apologizes for threatening to burn sadhvi pragya

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह को जिंदा जला देने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने पत्र लिख उनसे मांगी है। बता दें कि लोकसभा में गोडसे ''देशभक्त'' बयान पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का काफी किरकिरी हुई थी...

भोपाल: भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह को जिंदा जला देने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने पत्र लिख उनसे मांगी है। बता दें कि लोकसभा में गोडसे 'देशभक्त' बयान पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का काफी किरकिरी हुई थी। हालांकि प्रज्ञा ने बाद में इस बयान के लिए माफी मांग ली थी। इसी बयान का विरोध कर प्रदर्शन कर रहे ब्यावरा विधायक ने प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जला देने की धमकी दी थी।

PunjabKesari

दांगी ने पत्र में लिखा कि, 'गांधी जी के हत्यारे को जब आपने देशभक्त कहा तो मैं अपना आपा खो बैठा। विरोध में आपका(साध्वी प्रज्ञा ठाकुर) पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कर रहा था लेकिन आवेश में कुछ और कह गया। गांधी जी का अनुयाई होने के कारण अपनी गलती स्वीकार कर रहा हूं और कहे गए शब्दों के लिए माफी मांग रहा हूं।
 


दांगी ने आगे लिखा कि 'यदि आप दिल से गोडसे के प्रति कहे गए शब्दों पर शर्मिंदा हैं और सही में गोडसे को दिल-दिमाग से निकालकर गांधी जी की विचारधारा को स्वीकार करना चाहती हैं तो ब्यावरा में आपका स्वागत है। हम सभी नगरवासी गांधी जी के प्रिय भजन 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' गाकर आपका स्वागत करेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि, लोकसभा सदन में साध्वी प्रज्ञा द्वारा गोडसे को देशभक्त बयान दिए जाने के खिलाफ ब्यावरा में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने कहा था कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ब्यावरा आईं तो उनको पुतले के साथ ही उन्हें जला दूंगा। दांगी के इस बयान पर साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस विधायक को चेलेंज किया था कि, मैं 8 दिसबंर को ब्यावरा आ रही हूं, जला लीजिए। इसके साथ ही ट्वीट करते हुए कांग्रेस को नैना साहनी वाले तंदूर कांड की याद दिलाई थी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!