इंदौर में गड्डों में बैठकर कांग्रेस का बवाल प्रदर्शन! चिंटू चौकसे बोले- BJP ने नगर निगम को कंगाल कर दिया, सड़क मुरम्मत के पैसै नहीं

Edited By Desh sharma, Updated: 09 Oct, 2025 03:31 PM

congress staged a protest in indore by sitting in potholes

इंदौर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया है।  गड्ढों में बैठकर कांग्रेसियों ने नारेबाजी करके रोष जताया है। इस प्रदर्शन में निगम के अधिकारी और महापौर पर जमकर निशाना साधा है।

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया है।  गड्ढों में बैठकर कांग्रेसियों ने नारेबाजी करके रोष जताया है। इस प्रदर्शन में निगम के अधिकारी और महापौर पर जमकर निशाना साधा है।  कांग्रेस ने आम जनता की समस्या को लेकर सड़क पर तगड़ा विरोध दिखाया है।

PunjabKesari

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि  कई प्रमुख सड़कें इन दिनों जर्जर हो चुकी है, सड़कों पर गड्ढे इतने गहरे हो चुके है की कई वाहन चालक हादसों का शिकार भी हो रहे है। कांग्रेस ने मूसाखेड़ी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। चिंटू चौकसे ने कहा कि इतने सालों से भाजपा का राज है और नगर निगम को भाजपा ने कंगाल कर दिया है। महापौर ने इंदौर शहर को बद से बदतर स्थिति में ला दिया है क्योंकि ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं हुई है। 

PunjabKesari

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्त्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेसियों ने बारिश से हुए इन गड्ढों में बैठक अपना आक्रोश जताया। कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे का कहना है की नगर निगम में भ्रस्टाचार चरम पर है लेकिन जनता की समस्या का समाधान करने वाला कोई नहीं है ।

भाजपा नेताओं की वजह से कंगाल नगर निगम के पास शहर की सड़कों की मरम्मत तक करने के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में शहर के लोग जर्जर सडक और बदहाल यातायात व्यवस्था के बीच जीने को मजबूर है। कांग्रेस का कहना है कि अब जनता जाग चुकी है कांग्रेस की परिषद बनेगी और प्रदेश में जीतू पटवारी की अगुवाई में कांग्रेस सरकार भी बनाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!