MP में कोरोना वायरस को प्यार ने हराया, चीन से भारत पहुंची दुल्हन मंदसौर के लड़के से रचाई शादी

Edited By Jagdev Singh, Updated: 02 Feb, 2020 05:22 PM

corona virus defeat love mp bride married china married mandsaur s boy

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से प्रेम की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। जहां एक शादी ने साबित कर दिया कि प्रेम कोई सीमा नहीं जानता और राष्ट्रीयता या धर्म की परवाह किए बिना फलता-फूलता है। इस कहावत को चरितार्थ किया मंदसौर के सत्यार्थ मिश्रा ने। सत्यार्थ...

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से प्रेम की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। जहां एक शादी ने साबित कर दिया कि प्रेम कोई सीमा नहीं जानता और राष्ट्रीयता या धर्म की परवाह किए बिना फलता-फूलता है। इस कहावत को चरितार्थ किया मंदसौर के सत्यार्थ मिश्रा ने। सत्यार्थ रविवार को चीनी लड़की जी हाओ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। वहीं अपने प्यार के खातिर जी हाओ चीन से मध्यप्रदेश के मंदसौर यहां के लड़के से शादी करने पहुंची और लड़के के परिवार वालों ने भी बिना किसी डर के लड़की को अपने परिवार में शामिल कर लिया।

वहीं शुक्रवार को इनकी हल्दी व मेहंदी की रस्म हुई। सगाई की रस्म में शामिल होने के लिए दुल्हन के माता-पिता चीन से 29 जनवरी को भारत पहुंचे। उनके साथ जी हाओ के तीन अन्य करीबी रिश्तेदार भी थे।इस जोड़ी को भारतीय धुनों पर खुशी से नाचते देखा गया। उन्होंने कहा कि इस पल का उन्हें बेसब्री से इंतजार था। विवाह का उत्साह उनके चेहरे पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।

सत्यार्थ ने बताया कि, दोनों परिवारों ने सर्वसम्मति से सगाई करने का फैसला किया और आज भारतीय हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उनकी शादी होगी। चीन में एक समारोह आयोजित करने का भी फैसला किया गया था, लेकिन फिलहाल कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण योजना को छोड़ दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि दोनों कैसे प्यार में पड़ गए, जी हाओ ने कहा कि भारत अच्छे लोगों के साथ एक अच्छा देश है, और साथ ही यहां का भोजन भी अच्छा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह भारत को रंगीन और अद्भुत रूप में देखती हैं।

भारतीय संस्कृति के बारे में बात करते हुएजी हाओ ने कहा कि वह महसूस करती है कि भारत और चीन पारंपरिक संस्कृतियां हैं, इसलिए दोनों देशों में बहुत कुछ सामान्य, लेकिन कुछ चीजें अलग हैं। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत रंगकर्मी वेद मिश्रा व महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत ज्योति नवहाल का इकलौता बेटा सत्यार्थ मॉस कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करने शेरिडन विश्वविद्याल, कनाडा गया था। इसी दौरान चीन के डिजियोंग शहर की निवासी जी हाओ डोरा भी उसी कॉलेज में पढ़ने आई। जी हाओ को भाषा की दिक्कत होने पर सत्यार्थ उसकी मदद करता था और यह मदद कब प्यार में बदल गई, दोनों को पता नहीं चला। पढ़ाई पूरी करने के बाद सत्यार्थ कनाडा में ही सेटल हो गया। जी हाओ भी वहीं मेकअप आर्टिस्ट का काम कर रही है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!