क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी BJP में हुए शामिल, राकेश सिंह ने दिलायी सदस्यता

Edited By meena, Updated: 20 Jul, 2019 10:53 AM

cricket commentator sushil jadhav joins bjp

प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी आज भाजपा में शामिल हो गए। इंदौर में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत उन्होंने यह सदस्यता ग्रहण की...

इंदौर: प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी आज भाजपा में शामिल हो गए। इंदौर में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत उन्होंने यह सदस्यता ग्रहण की।

PunjabKesari

हिंदी में क्रिकेट की आंखों देखा हाल सुनाने वाले सुनिल दोषी का क्रिकेट इतिहास काफी लंबा है। वो 300 से ज़्यादा वन डे, 60 से अधिक टेस्ट मैच और 9 वर्ल्ड कप में कमेंट्री कर चुके हैं। बीजेपी की सदस्यता के बाद उन्हें नई पहचान बीजेपी नेता के तौर मिल गई।

PunjabKesari

सुशील दोषी के घर पर सदस्यता
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का इंदौर दौरा दो बार निरस्त हो चुका था। शुक्रवार को दिन भर चले मीटिंग के दौर के बाद शाम को वो सुशील दोषी के घर पहुंचे और उन्हें पार्टी में शामिल किया।

PunjabKesari

खुशी का किया इंजहार
सदस्यता लेने के बाद सुशील दोषी ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ सेंसेक्स आगे बढ़ने से देश आगे नहीं बढ़ता। देश आगे तब बढ़ता है जब आप गुणीजनों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा मेरी उम्र के लिहाज से मैं अब प्रेरणा देने का काम करूंगा। साथ ही हिन्दी के विस्तार और हिंदी के विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने की बात भी उन्होंने कही।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!