Edited By Vikas kumar, Updated: 14 Aug, 2019 07:32 PM
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने कुख्यात बदमाश हैदर अली और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, इन पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश बीजेपी के कुछ नेताओं की हत्या की रचने का शक है। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस को प्रदेश...
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने कुख्यात बदमाश हैदर अली और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, इन पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश बीजेपी के कुछ नेताओं की हत्या की रचने का शक है। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस को प्रदेश बीजेपी नेताओं की हत्या करने की साजिश रचने का इनपुट मिला। पुलिस द्वारा पड़ताल करने पर शहर के ही दो बदमाश हैदर अली और आरिफ को गिरफ्तार किया।
आपको बता दें कि हैदर अली पर शिवराज सहित पूर्व मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह जैसे नेताओं की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। वहीं डीआईजी वली ने बाताया कि इनपुट मिलने के बाद आरोपियों को पकड़ा गया। दोनों आरोपी नशे की हालात में फोन पर बात कर रहे थे। लेकिन हत्या की साजिश को लेकर कोई पुख्ता साबूत नहीं मिले हैं। जानकारी के मुताबिक हैदर अली ने सागर में मर्डर किया था। उसके साथी आरिफ के खिलाफ भोपाल के कई थानों में अपहरण, मारपीट, आर्म्स एक्ट, जैसे कई मामले दर्ज हैं। नशे के दौरान पर बीजेपी नेताओं के बारे में बातचीत करने के इनपुट क्राइम ब्रांच को मिले थे।
आरोपी हैदर अली बड़ा बदमाश बनने की कोशिश कर रहा है.और इसी कोशिश में वो हत्या की सुपारी के साथ कई गोरखधंधों से जुड़ गया है। हैदर रायसेन का रहने वाला है। जांच एजेंसी भी इसका पता लगाने में जुटी थी कि आरोपी हैदर का ऐसी साजिश रचने का क्या मकसद था। आखिर उसकी किस शूटर से बात हुई और हथियार सप्लाई के उसके तार किस गिरोह से जुड़े हैं।