Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Jun, 2026 09:38 AM

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग बदला हुआ है। कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में अब भी गर्मी का असर बरकरार है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। करीब 41 जिलों में तेज...
भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग बदला हुआ है। कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में अब भी गर्मी का असर बरकरार है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। करीब 41 जिलों में तेज आंधी-बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 15 से 18 जून के बीच प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर समेत 33 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में तेज आंधी-तूफान की आशंका
वहीं, दतिया, भिंड, मुरैना, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में तेज आंधी की आशंका जताई गई है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य में कहीं-कहीं बिजली गिरने और ओलावृष्टि के आसार है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
यहां दिखेगा गर्मी का असर
फिलहाल, राज्य के कुछ जिलों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, बुरहानपुर, देवास, आगर-मालवा और शाजापुर समेत कई जिलों में तेज धूप निकलने के आसार हैं। इन जिलों में मौसम विभाग ने तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी नहीं किया है। लोगों को गर्मी का सामना करना होगा।
मौसम विभाग की लोगों को सलाह
प्रदेश में खराब मौसम के चलते विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने के अलर्ट के बीच पेड़ों के नीचे, खुले मैदान, बिजली के खंभों से दूर रहना होगा। घर से निकले से पहले मौसम का अपडेट जान लें। अनावश्यक यात्रा से बचें। किसानों को खेतों में काम करते वक्त सतर्कता बरतनी होगी।