तेज हवा और बारिश से मकान पर गिरा पेड़, सो रहे दो लोग हुए जख्मी
Edited By meena, Updated: 28 Jun, 2024 12:34 PM

छत्तीसगढ़ में यहां मानसून ने एंट्री करके लोगों को गर्मी से राहत दी है...
दंतेवाड़ा (आजाद सक्सेना) : छत्तीसगढ़ में यहां मानसून ने एंट्री करके लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं तेज हवाओं और बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मामला दंतेवाड़ा के बैलाडीला लौह नगरी किरंदुल का है यहां तेज हवा के साथ हो रही बारिश के कारण शुक्रवार सुबह रिंग रोड नंबर 04 कोडेनार ग्राम पंचायत में लेन दास के घर के ऊपर पेड़ गिर गया। घटना के वक़्त सारा परिवार घर के अंदर ही सो रहा था।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की है। जब घर के ऊपर पेड़ गिरने से 60 वर्षीय लेन दास के कमर में काफी चोट आईं एवं उनकी 28 वर्षीय पुत्री दंतेश्वरी को मामूली चोट आई तथा घर की एडवेस्टर सीट टूट गई एवं घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लेन दास को काफ़ी चोट आने के वजह से उन्हें एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जहां उनका ईलाज जारी हैं। मौके पर पटवारी पुलक देवनाथ पहुंचे। उन्होंने बताया घटना स्थल का मुआयना कर प्रकरण तहसील कार्यालय भेजा जाएगा। फिलहाल पीड़ित खतरे से बाहर है।
Related Story

MP में अगले 48 घंटे भारी! इन 35 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, हो जाएं सावधान

MP में अगले 48 घंटे भारी! इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें प्रदेश में कब होंगी मानसून की...

MP में मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी! कई जिलों में तबाही मचाएगी तेज आंधी-बारिश, 4 में हीटवेव का...

MP में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में तेज आंधी-बारिश की संभावना, गर्मी से मिल सकती है राहत

राज्य में अगले 48 घंटे भारी! कई जिलों में तेज आंधी बारिश मचाएगी तबाही, बिजली भी गरेगी; रहें सावधान

MP में 24, 25, 26 और 27 जून तक मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी! कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट;...

Heavy Rain Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज तूफान...

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा! मकान में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे युवक की जलकर मौत

MP में मानसून की दस्तक में देरी, झमाझम बारिश का इंतजार! आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने...

राज्य में बड़ी कार्रवाई! 10 मकानों की बस्ती पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, मचा हड़कंप