कमरे में खून से सने मिले पति-पत्नी के शव, हत्या की आशंका

Edited By Vikas kumar, Updated: 22 Sep, 2019 04:02 PM

dead bodies blood husbands found room feared murdered

रतलाम जिले में पति पत्नी के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। जिले के जावरा में एक दंपति की घर के अलग-अलग कमरे में खून से सने शव मिले हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची..

रतलाम: रतलाम जिले में पति पत्नी के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। जिले के जावरा में एक दंपति की घर के अलग-अलग कमरे में खून से सने शव मिले हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

PunjabKesari

जानकारी  के अनुसार घटना आज (शनिवार) सुबह की है। जावरा के ताल नाक क्षेत्र में रहने वाले दंपति रतन मालवीय ओर रामीबाई के घर का दरवाजा आज सुबह काफी देर तक नही खुला। उनके घर के बाहर लगे पेड़ से पत्ती तोड़ने आने वाली एक महिला ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की में से झांककर देखा तो उसे दोनो पति पत्नी खून से सने लथपथ दिखाई दिए। महिला यह देख घबरा गई उसने शोर मचाया ओर आसपास के लोगो को सूचना दी। तब किसी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची।

PunjabKesari

घटनास्थल पर सीएसपी अगम जैन, जावरा शहर थाना प्रभारी साहू, सहित एफ एस एल अधिकारी भी मौके पर पहुचे। एफ एस एल अधिकारी ने दोनो लाशों का परीक्षण किया। दोनो लाशें अलग अलग कमरों में थी। दोनो के सिर में चोट बताई जा रही है। लाश एक दिन पुरानी लग रही है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनो पति पत्नी अकेले रहते थे। पुलिस लाश को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जावरा हॉस्पिटल पहुचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!