MP में पहला अनोखा मामला ! दिव्यांग युवक ने दिव्यांग युवती से किया दुष्कर्म, FIR

Edited By meena, Updated: 16 May, 2022 12:10 PM

divyang youth raped a divyang girl

मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल जिला मंडला में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां 20 वर्षीय दिव्यांग युवती ने 33 वर्षीय दिव्यांग युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद मंडला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी...

मंडला(अरविंद सोनी): मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल जिला मंडला में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां 20 वर्षीय दिव्यांग युवती ने 33 वर्षीय दिव्यांग युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद मंडला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। संभवत मध्यप्रदेश में यह पहला मामला है जब किसी दिव्यांग महिला ने दिव्यांग युवक के खिलाफ दुष्कर्म का शिकायत करते हुए उसकी गिरफ्तारी करवाई हो।

PunjabKesari

दोनों दोस्त थे और एक दूसरे को जानते थे
जानकारी के मुताबिक दिव्यांग युवक और दिव्यांग युवती की पहले से ही दोस्ती थी। दिव्यांग युवक महज 20% थी दृष्टिबाधित था जबकि युवती पूरी तरह से देख नहीं पाती थी। दोनों के बीच अच्छी खासी दोस्ती हुई थी। इसी दोस्ती का फायदा उठाते हुए दिव्यांग युवक ने अपनी साथी दिव्यांग युवती के साथ ना सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसे धमकी भी दी। मंडला कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक दिव्यांग युवक हमेशा से ही युवती के घर आया जाया करता था और इसी के चलते दोनों में अच्छी खासी दोस्ती भी हो गई थी।

PunjabKesari

दुष्कर्म कर भागने की फिराक में था आरोपी दिव्यांग
मंडला कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक दिव्यांग युवक और दिव्यांग युवती के लंबे समय से संपर्क में रहे हैं। युवती के घर हमेशा ही दिव्यांग युवक का आना-जाना भी रहा है। इसी का फायदा उठाते हुए 20% नेत्रहीन दिव्यांग युवक ने पहले तो शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद फिर शादी से मुकर गया। दिव्यांग युवती ने मण्डला थाना पुलिस सहित वन स्टॉप सेंटर के लीगल कॉउंसिल से भी मामले की शिकायत की जिसके बाद अब मण्डला पुलिस ने दिव्यांग युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच भी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!