तमोर पिंगला अभ्यारण में हाथी की मौत, जांच के लिए टीम गठित

Edited By Devendra Singh, Updated: 22 May, 2022 07:23 PM

elephant died in tamor pingla wildlife sanctuary

छत्तीसगढ़ में हाथियों की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमोर पिंगला अभ्यारण में एक हाथी की मौत हो गई।

सूरजपुर: सूरजपुर के तमोर पिंगला अभ्यारण में हाथी की मौत का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि हाथियों के द्वंद में इस नर हाथी की मौत हुई होगी। मृत नर हांथी तमोर पिंगला अभ्यारण के 6 हाथियों के दल का सदस्य था। हाथियों के आपसी द्वंद में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इधर हाथी के शव के पास से हाथी का दांत भी गायब है। दरअसल रिहैबिलिटेशन सेंटर के बाहर कुछ दूरी पर है हाथी का यह शव मिला है।

 

वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई कर फिलहाल हाथी के शव का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया आपसी द्वंद की वजह से मौत होना लग रहा है। लेकिन एक्पर्ट की टीम मौत के कारणों की जांच करेगी। जिसके लिए एक जांच टीम बनाई गई है। मौत की जांच के साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम हाथी दांत की भी तलाश करेगी। हाथी की मौत आपसी द्वन्द में हुई है या फिर किसी शिकारी ने हांथी दांत की लालच में हांथी की हत्या की है, इस दिशा में जांच की जाएगी।

 

हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक एके पाण्ड्य ने बताया कि हाथी का शव गल चुका है और दांत गायब है। लीवर, तिल्ली सहित अन्य अंगों को प्रिजर्व किया गया है। इसके साथ ही हाथी के अंगों को जांच के लिये अंजोरा स्थित वेटनरी कॉलेज एवं पशु रोग अनुसंधान केंद्र भेजा जायेगा। इसके साथ ही हाथी की उम्र 25 से 30 साल है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!